रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घर के सामने पर बैठी महिला से सोमवार दोपहर को बाइक सवार बदमाश उनके कुुंडल और अंगूठी दिखाने की बात कहकर लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पुरानी आवास विकास निवासी रणवीर सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। सोमवार दोपहर के समय वह अपनी पत्नी गिरिजा देवी के साथ धूप में दरवाजे पर कुर्सी डालकर बैठे थे।इस दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश रणवीर सिंह के पास आकर रुक गए थे। जहां उन बाइक सवार बदमाशों ने उनको बातों में उनकी पत्नी के सोने के कुडंल और अंगूठी के फोटो खींचकर अपनी बेटी को दिखाने की बात कही थी। उनकी बातों पर विश्वास करते हुए रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी की दोनों चीजें उतारकर दे दी थी। उसके दोनों बदमाश उसको लेकर फरार हो गए थे। यह देखकर उन्होने शोर मचा दिया था। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे लेकिन जब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना के बाद डायल 100 और सिविल लाइंस थाने की पुलिस आ गई। इस मामले में तहरीर दे दी थी। इस आधार पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।