भारत के वर्ल्डकप जीतने पर जश्न मनाते क्रिकेटप्रेमी। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद युवाओं में उत्साह देखने को मिला। सोमवार को भी विभिन्न स्थानों पर क्रिकेट प्रेमियों ने जीत का जश्न मनाया, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और भारत माता के जयकारे लगाए। चकिया के विजयपुरा में एक रेस्टोरेंट में युवाओं ने जश्न मनाया।
इस दौरान टेनिस बाल क्रिकेट संघ के सचिव हरिहर प्रसाद ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने करोड़ों भारतीयों को मायूस नहीं होने दिया। स्टेडियम से लौटे समर्थकों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।
इस मौके पर दानिश खान, शुभम यादव, साकिब, हामिद शौर्य, रेहान, कन्हैया कुमार, कलिम, कामरान, अंजली, मुस्कान और श्याम केशरी उपस्थित रहे।
इसी तरह, दुलहीपुर स्थित पंचायत भवन में शारदा मोहन क्रिकेट एकेडमी के नन्हे क्रिकेटरों ने भी जीत की खुशी मनाई। बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और उत्सव मनाया। इस अवसर पर मुकेश पटेल, विभाष श्रीवास्तव, सत्यम, उमंग, शरद प्रताप, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।