फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: क्रू लॉबी और रनिंग रूम का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के न्यू पीडीडीयू यूनिट की ओर से निर्मित अत्याधुनिक क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम का बृहस्पतिवार की देर शाम उद्घाटन किया गया। 32 करोड़ की लागत से बने तीन मंजिला क्रू लॉबी और 150 बेड की क्षमता वाले रनिंग रूम के बनने से चालकों और ट्रेन मैनेजरों को आसानी होगी। इस मौके पर उत्कृष्ट निर्माण व गुणवत्ता पर न्यू डीडीयू यूनिट व निर्माण एजेंसी को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत डीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार, निदेशक पवन कुमार राय, शोभित भटनागर, पीडीडीयू मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना, प्रयागराज डीआरएम राजीव अग्रवाल, प्रधान मुख्य अभियंता (इलेक्ट्रॉनिक) यतेंद्र कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक सुरक्षा आशीष मिश्रा ने दीप जलाकर पूजा अर्चना किया। निर्माण गुणवत्ता और अत्याधुनिक संसाधनों से संतुष्ट होकर प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने न्यू डीडीयू यूनिट के मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार की टीम को 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। वहीं, एक वर्ष में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने पर कानपुर की निर्माण एजेंसी विष्णु शरण को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें