काम एवं बकाए मजदूरी की भुगतान की मांग को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की मध्याह्न करीब बारह बजे नियामताबाद
विकास खंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
तत्पश्चात मांगों से संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी विजय प्रकाश सिंह को सौंपा।
इस
अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत
मजदूरों को समय पर काम नहीं मिलता है। वहीं बधवार
व भिसौड़ी के मजदूरों द्वारा किए गए कार्य का भुगतान अभी तक
नहीं किया गया।
जिससे उनके समक्ष दो जून के रोटी की गंभीर समस्या उत्पन्न
हो गई है। कहा कि नौकरशाहों द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है जिसे
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि काम उपलब्ध नहीं
कराया गया, तो वे सभी आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान
कन्हैया यादव, जैनुल आबदीन, मंजू देवी, सोनी देवी, अर्चना आदि रहे।