भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में हुई घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे से पुलिस लाइन में मिला। वहां हुई घटना के बाबत उन्हें अवगत कराया और पत्रक सौंपा। कहा कि दबंगों के परिवार व संबंधियों की ओर से पीड़ित परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे पीड़ित का परिवार दहशत में है। मांग की कि परिवार की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही उन्हें किसान बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। चेतावनी दी कि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। वहीं सोनू हत्याकांड में तत्काल हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान अनिल पासवान, शशिकांत सिंह, श्रवण मौर्य, किस्मत यादव उपस्थित रहे।