नौगढ़। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्थानीय दुर्गा मंदिर पोखरा से जय मोहनी रेंज तक लाल झंडे के साथ लाठी मार्च निकाला। हाथों में लाठी और लाल झंडे लेकर कार्यकर्ता इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाजार पूरे बाजार का भ्रमण किया।
इसके बाद धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वन विभाग पर गरीबों, दलितों और आदिवासियों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) राज्य स्थाई समिति सदस्य सह चंदौली जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि नौगढ़ तहसील के आदिवासी और बनवासी जल, जंगल और जमीन पर अपना पुश्तैनी अधिकार बहाल कराने के लिए संघर्षरत हैं। अनिल पासवान ने कहा कि वनाधिकार कानून के तहत सभी दावेदारों को उनकी पुश्तैनी जमीन पर मलिकाना हक दिया जाए। सभा को पांचू राम, विजई राम, मुन्नी गोंड, सुरेश कोल, पतालु गोंड, रामेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।