फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 3.61 करोड़ रुपये गबन में आरोपी दंपती गिरफ्तार, एरियर से छेड़छाड़ का है मामला

Sun, 23 Jun 2024 03:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में करोड़ों रुपये के गबन मामले में दंपनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में रेलवे के कर्मचारियों और आरपीएफ के जवानों के एरियर से छेड़छाड़ कर करोड़ों रुपये गबन करने के आरोपी बिलिंग क्लर्क युवराज सिंह और उसकी पत्नी नीतू सिंह को मुगलसराय पुलिस ने शनिवार को कैलाशपुरी स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


यह है मामला
रेलवे के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय में तैनात बेरी खेड़ा, थाना घाटमपुर, जिला कानपुर नगर निवासी युवराज सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह जवानों और कर्मचारियों का वेतन, एरियर के भुगतान का काम देखता था। वह कर्मचारियों और जवानों के आई पास को डिकोड कर एरियर को बढ़ाकर रिपोर्ट भेज देता था। इसके बाद एरियर के बढ़े धन को दूसरे खाते में ट्रांसफर कर देता था। कई साल तक इसकी भनक किसी को नहीं लगी। 
विज्ञापन

आरक्षी मोहम्मद मुजीब के जुलाई से सितंबर तक के वेतन भुगतान में गड़बड़ी मिली। तब जांच में पता चला कि उसका वेतन भुगतान रेलवे के बजाए निजी अकाउंट से हुआ है। इस पर कमांडेंट जेथिन बी राज ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी। 

विभागीय जांच में पता चला की लिपिक ने डेढ़ करोड़ से अधिक का गबन किया है। इस पर कमांडेंट ने आरोपी लिपिक को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद एक नवंबर 2023 को तत्कालीन सहायक सुरक्षा आयुक्त एचएन राम ने मुगलसराय कोतवाली में युवराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

पुलिस की जांच में पता चला कि युवराज अपनी पत्नी के खाते से लेन-देन करता था। दोनों ने मिलकर 3 करोड़, 61 लाख, 60 हजार रुपये का गबन किया है। इस पैसे से दोनों ने क्रेटा कार और कानपुर में जमीन खरीदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें