फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली में मानसून की दस्तक, बिजली गिरने से किशोरी की मौत, महिला झुलसी

Sun, 23 Jun 2024 03:09 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली में मानसून ने दस्तक दे दिया है। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन उमस फिर बढ़ने लगा है। उधर, बिजली गिरने से एक किशोरी की जान चली गई। 
विज्ञापन
चंदौली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून ने जिले में दस्तक दे दी है। सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद चकिया और नौगढ़ इलाके में झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिला दी लेकिन इसके बाद उमस बढ़ने से लोग परेशान रहे। वहीं, नौगढ़ इलाके में बिजली गिरने से किशोरी की मौत हो गई। जबकि उसकी चाची गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


करीब दो महीने से चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। 28 और 29 मई को जिले का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंंच गया था। इसी बीच मौसम बदलने से कुछ दिनों तक राहत मिलने के बाद फिर गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया था। 13 जून को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो करीब एक हफ्ते तक बरकरार रहा। इसके बाद पारा बढ़कर 47 डिग्री पहुंच गया था।

भीषण गर्मी से जिले में 25 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को मानसून ने जिले में दस्तक दे दी। सुबह से बादल छाने के साथ नम हवाएं चलती रहीं। दोपहर के बाद चकिया और नौगढ़ में आधे घंटे तक बारिश हुई। इससे चकिया में नालियां जाम हो गईं और सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि जिले के बाकी हिस्सों में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 24 जून को जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। उधर नौगढ़ संवाददाता के अनुसार चकरघट्टा थाना क्षेत्र के पंचायत जरहर के दानौगढा गांव में बूंदाबांदी से घर में उमस के कारण अंजलि (13) अपनी चाची सुमन के साथ बरामदे में बैठी थी।

इसी बीच तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से अंज अंजलि और सुमन झुलसकर अचेत हो गईं। अंजलि के पिता रामचंद्र तत्काल दोनों को सीएचसी नौगढ़ ले गए। डॉ. अजीत सिंह ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया और सुमन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें