फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोन संकट में प्रधानमंत्री के दूरदर्शिता से देश सकुशल :नरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को काशी क्षेत्र एवं गौरक्ष? क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए वर्जुअल रैली हुई। इसमें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जनपद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को रैली के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों के बारे में संदेश दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा था इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरदर्शिता का परिचय दिया। इसी का नतीजा है कि देश की जनता आज सकुशल है और हिंदुस्तान की राजनीति की अनुसरण दुनिया के देशों में हो रही है। कहा कि भारत माता की साख को बढ़ाने का काम किया नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने किया है। कहा कि प्रदेश योगी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूर्व में जिन जिन पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में रही उनकी जितनी निंदा की जाए कम है। प्रधानमंत्री आवास योजना व शौचालय में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर वन रहा है। सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना व कृषि क्षेत्र के साथ मनरेगा के कार्य को सफलता के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बधाई के पात्र हैं। यहीं नहीं प्रदेश में केंद्र सरकार की सभी योजनाएं सफल रही है। इसका लाभ आमजन के साथ गरीबों को मिला है। इसीलिए भाजपा व नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में कमी नहीं है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, अनिल सिह, साधना सिंह,सुशील सिंह, शारदा प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, अनिल तिवारी, शिव शंकर पटेल, अखिल पोद्दार, जैनेंद्र कुमार, शिवराज सिंह, सुरेश मौर्य, हरिचरन सिंह, पंकज मिश्रा, रवि शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें