फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

Thu, 12 Feb 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष सुदामा यादव के नेतृत्व में बुधवार को साइकल जुलूस निकालकर गांव गांव में जनसंपर्क करते हुए सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाया गया।
विज्ञापन


साइकल जुलूस क्षेत्र के बरहुआ, सैदूपुर, मनकपड़ा, पालपुर, गयापुर, गांधीनगर आदि गांवाें में निकाली गई। इस दौरान जुलूस में विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इलियास अहमद, जिला सचिव राजू विश्वकर्मा, विनोद कुशवाहा, उपेंद्र यादव, अखिलेश मौर्य, प्रभुनारायण यादव, सोनू खरवार, पंकज जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।


उधर चंदौली ब्यूरो के अनुसार सपा मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र इकाई की ओर से मुख्यालय पर जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन


 इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नगर का भ्रमण कर लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों से जुड़े पर्चे बांटे और जनपद के विकास से भी लोगों को अवगत कराया।

वहीं दूसरी ओर समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह काका के नेतृत्व में महुरा से धानापुर तक कार्यकर्ताओं ने साइकल रैली निकाली।  इस दौरान पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सिंचाई के प्रति सपा सरकार कटिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने जो भी घोषणाएं की हैं, उसे पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कहा कि 12 फरवरी को मुख्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अर्जुन अग्रहरि, कैलाश यादव, संजय सोनकर, शाहिद अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें