पीडीडीयू नगर पालिका कार्यालय स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय का ताला बंद करता सभासद जितेंद्र गु?
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। राशन कार्ड नहीं बनने से नाराज बनने से नाराज सभासद जितेंद्र गुप्ता ने बृहस्पतिवार की दोपहर नगर पालिका कार्यालय स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में ताला जड़ दिया। सभासद ने आरोप लगाया कि पिछले चार माह से नगर के पात्र लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान है लेकिन उनका कार्य अधिकारियों की अनदेखी के कारण नहीं हो रहा है। अधिकारियों के समझाने के बाद ताला खोल दिया गया।
कोरोना काल में एक तरफ जहां लोगों को कार्ड बनाकर राशन वितरण के लिए तमाम तरह के निर्देश दिए गए थे। वहीं नगर के कई लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए पूर्ति कार्यालय का चक्कर काटने को विवश है। चार माह से एक भी राशन कार्ड नहीं बनने से नाराज पीडीडीयू नगर के कालीमहाल वार्ड के सभासद जितेंद्र गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दिन में नगर पालिका स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर ताला जड़ दिया। सभासद ने आरोप लगाया कि वार्ड के सौ से अधिक पात्रों का राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार फार्म भर पूर्ति कार्यालय जमा किया गया। लेकिन अधिकारी की ओर से अब तक किसी का भी राशन कार्ड नहीं बनाया गया। इससे जनता को काफी परेशानी हो रही है। अधिकारियों के समझाने के बाद ताला खोल दिया गया। वहीं पूर्ति निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार निर्धारित संख्या में राशन कार्ड बनाए जा चुके है। कहा कि अपात्रों का नाम काटे जाने के बाद ही नए राशन कार्ड बन पाएंगे।