इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
गोला प्रक्षेप बालक वर्ग में चकिया के आरिफ मंसूरी, बालिका वर्ग में नौगढ़ की सीनू, चक्का फेंक बालक वर्ग चंदौली निखिल गिरी, बालिका वर्ग में चकिया की ज्योति प्रथम रही। वालीबॉल में बालक वर्ग में बरहनी, बालिका वर्ग में सकलडीहा, बैडमिंटन एकल बालक वर्ग में अनुज पाल, बालिका एकल सकलडीहा की गुंजा कुमारी, बालक कबड्डी में धानापुर, बालिका में बरहनी की टीम विजेता रही।
बालक खो खो में चकिया, बालिका वर्ग में बरहनी की टीम ने बाजी मारी। पूरे खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 160 अंक प्राप्त कर धानपुर प्रथम, 99 अंक के साथ चकिया दूसरे और 90 अंकों के साथ बरहनी तीसरे स्थान पर रहा।