फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रंगों के आधार पर होगी परिषदीय स्कूलों की ग्रेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद के परिषदीय स्कूलों को निपुण बनाने के लिए स्कूलों की अब तीन रंगों के आधार पर ग्रेडिंग होगी। स्कूलों को लाल, पीले व हरे रंग में बांटा जाएगा। साथ ही तय किया जाएगा कि संबंधित स्कूल के विद्यार्थी कितने निपुण हो चुके हैं। इससे जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ बच्चों की बौद्धिक क्षमता का भी विकास होगा। जिले में 1185 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। जहां पर लगभग सवा दो लाख से अधिक बच्चे पठन-पाठन का काम करते हैं। परिषदीय स्कूलों को निपुण बनाने के लिए स्कूलों की अब तीन रंगों के आधार पर ग्रेडिंग होगी। ग्रेडिंग के अनुसार ही स्कूलों को लाल, पीले व हरे रंग में बांटा जाएगा। प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों को दिसंबर 2023 तक हिंदी और गणित विषयों में निपुण बनाने की कवायद जारी है। वहीं दूसरी ओर परिषद ने परिषदीय स्कूलों की निपुण ग्रेडिंग भी शुरू कर दी है। डीएलएड प्रशिक्षुओं को स्कूलों की निपुण लक्ष्य की प्रगति की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। बच्चों को निपुण मानने के लिए मानक तय किए गए हैं। कक्षा एक के विद्यार्थी हिंदी में पांच शब्दों में बनें वाक्य पढ़ सकते हों। गणित में एक अंक के जोड़ व घटाना आता हो। कक्षा दो में हिंदी में 45 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह में पढ़ना आता हो। कक्षा तीन में हिंदी में 60 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढ़ना आता हो, गणित में तीन अंकीय जोड़ घटाना और दो अंक का गुणा आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें