फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फंदे पर लटका मिला सिपाही की पत्नी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड तीन नई बस्ती में शुक्रवार की देर रात कमरे में सिपाही की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। महिला का पति आजमगढ़ में तैनात है। महिला के दो बच्चे रिश्तेदारी में गए थए। मृतका के भाई ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। धानापुर थाना क्षेत्र के बभनीयाव रायपुर निवासी स्व. जमुना प्रसाद की पुत्री संगीता (36) की शादी 15 वर्ष पूर्व वाराणसी के जाल्हूपुर छितौना निवासी सिपाही संजय मौर्य से हुई थी। संजय अलीनगर के आलूमिल के पास मकान बनाकर पत्नी के साथ रहते थे। वर्तमान में वे आजमगढ़ में तैनात हैं। उनके दो पुत्र संजीव मौर्य (13) और सन्नी मौर्या (12) वर्ष हैं। दोनों मां के साथ रहकर पढ़ाई करते थे। इधर गर्मी की छुट्टी में बड़ा पुत्र अपने मामा दिलीप के घर गया था तो छोटा पुत्र तुलसी आश्रम निवासिनी अपनी मौसी मीरा के घर गया था। शुक्रवार को भाई दिलीप अपने बहन संगीता को फोन मिलाता रहा लेकिन फोन नहीं उठा। किसी अनहोनी की आशंका से वह शुक्रवार की रात बहन के घर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा खटखटाने पर भी कोई आवाज नहीं आने पर बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर गया। उसने कमरे में पंखे के सहारे बहन का शव लटकते देखा। यह देखकर वह रोने लगा तो आसपास के लोग जुट गए। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भाई की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। तहरीर में किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं है। घटना का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। मृतका के पति को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं, सूत्रों के अनुसार पुलिस को मौके से मृतका का मोबाइल फोन और डायरी में कुछ लिखा मिला है। शनिवार की भोर में विवाहिता का पति संजय भी घर पर पहुंचा लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। दोनों पुत्र भी गुमसुम खड़े थे। वहीं, मृतका के भाई दिलीप ने बताया कि उसकी बहन और बहनोई के बीच पिछले एक महीने से बातचीत नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें