फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छह जनवरी तक मतदाता सूची की ठीक कराएं गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। यदि अभी भी यदि कोई पात्र मतदाता पंजीकरण से छूट गया है तो छह जनवरी तक अपना आवेदन जमा करा दें ताकि उनके नाम अंतिमम निर्वाचक नामावली में छह सके। ये बात बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कही।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि पांच प्रतिशत मशीनें ईवीएम वीवीपैड के प्रदर्शन एवं मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए ईएमएस साफ्टवेयर पर एंट्री करते हुए निकाली जाएंगी। इन मशीनों को अलग से बनाये गए स्ट्रांग रूम में रखते हुए उसकी सूचना राजनीतिक दलों को उपलब्ध करायी जाएंगी। मशीनों को रखे जाने के लिए सभी उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि तहसील स्तर पर ही स्ट्रांग रूम बनाकर इसे रखा जाए और अगले दिन उसे प्रदर्शन के लिए निकाला जाए। इसके लिए तहसीलदार को नोडल अधिकारी नामित करने के लिए कहा है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें