फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो दुकानों के ताले तोड़ नकदी और 15 मुर्गे ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के उचेहरा चट्टी पर बुधवार की रात चोरों ने ओम प्रकाश मौर्य के परचून व खाद की दुकान एवं श्याम लाल सोनकर के मुर्गे की दुकान का तोड़कर नगदी और 15 मुर्गे चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह इसकी जानकारी हुई। श्यामलाल सोनकर के दुकान का कैश बॉक्स भोकाकट रेगुलेटर के किनारे क्षतिग्रस्त हाल में पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुसुम्हा गांव निवासी ओम प्रकाश मौर्य उचेहरा चट्टी पर परचून और खाद की दुकान को संचालित करते हैं। चोरों ने बुधवार की रात उनके दुकान का ताला तोड़कर परचून की सामग्री और पांच हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने उचेहरा निवासी श्याम लाल सोनकर की गुमती का ताला तोड़कर 15 मुर्गे और कैश बॉक्स में रखे तीन हजार रुपये लेकर भाग गये। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों दुकानदार अपने अपने दुकान पर पहुंचे तो वहां की हालत देखकर भौंचक हो उठे। मौके सामान व गल्ले में रखे रुपये गायब थे। श्याम लाल सोनकर का कैश बॉक्स क्षेत्र के भोकाकट रेगुलेटर के किनारे क्षतिग्रस्त पाया गया। चाेरी की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

चकिया प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रजापति ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है। जल्द ही खलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें