फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला और एक पुरुष में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को एक महिला और पुरुष सहित दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है। सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में चकिया और शहाबगंज ब्लाक के रहवासी एक पुरुष और एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रशासन के अनुसार दोनों लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्य स्थल से संक्रमित हुए हैं। इनके संपर्क में आए व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोरोना की जांच के लिए कुल 1411 नमूने संग्रहित किए गए। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 17967 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 12 है जबकि अब तक 17575 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें