फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की गलती से बढे़ कोरोना संक्रमित : ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि केंद्र की गलती से देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। यदि समय से एअरपोर्ट बंद कर दिए जाते तो देश में यह महामारी नहीं आती। वे पूर्व ब्लाक प्रमुख शशिकांत राजभर के निधन के बाद दुदौली स्थित उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शशिकांत राजभर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज के लिए बराबर काम करते थे। वे कभी भी राजभर समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया। उनके संघर्ष को यह समाज कभी भी भुला नहीं सकता हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव पर कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से सभी के सामने मुसीबत खड़ी हुई है। यह केंद्र की मोदी और प्रदेश के योगी सरकार की नाकामी है। उन्होंने कहा कि देश के केरल में जनवरी माह में ही कोरोना की बीमारी का मामला सामने आ गया था, बावजूद मोदी सरकार गंभीर नहीं हुई। लोग देश.विदेश हवाई जहाज से सफर करते रहे। उन्होंने केहा कि लॉक डाउन की घोषणा के पूर्व 10 दिन की चेतावनी दे देना चाहिए था। जब सरकार के पास जनवरी व फरवरी का पूरा महीना बचा हुआ था लेकिन सरकार इस दौरान मध्यप्रदेश हो या अन्य जगहों पर अपनी सत्ता की गोटी बैठाने का काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें