फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हजार के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार मरीजों के मिलने से जिला प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई है। जिले में संक्रमितों की संख्या चार हजार के करीब पहुंच गई है। बुधवार को तीन महिला, छह पुरुष सहित दस नए संक्रमित मिले है। वहीं 15 व्यक्ति कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
विज्ञापन

बुधवार को तीन महिला, एक बालक और 6 पुरूष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक डीपीएमयू ऑफिस का कर्मचारी, दो स्वास्थ्य कर्मी, एक बैंक मैनेजर, एक बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार, एक किसान, एक गृहणी और दो छात्र हैं। संक्रमित क्रमश: एक चहनियां, एक चकिया, दो चंदौली नगर, दो नियामताबाद, तीन पीडीडीयू नगर और एक शहाबगंज के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोविड की जॉच के लिए बुधवार कुल 1227 नमूने लिए गए। वहीं 15 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3978 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 133 है जबकि 3803 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक जिले में कोरोना से 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें