फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बनाए गए गोले, कक्षाओं में सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज में घेरा बनवाते शिक्षक। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के शिक्षण संस्थान 16 अगस्त से खुलेंगे। इसको लेकर विद्यालय तैयारी में जुट गए हैं। नगर स्थित नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को सोशल डिस्टेसिंग के पालन के लिए गोले बनाए जाने का कार्य किया गया। कक्षाओं और विद्यालय परिसर को सैनिटाइज किया गया। जिले में 16 अगस्त को स्कूल खुल रहे हैं। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। यूपी बोर्ड के माध्यमिक स्कूल भी दो पालियों में चलेंगे। इसके लिए दो पालियों में शिक्षण कार्य संपादित करने के लिए स्कूलों ने कुल समय को दो भागों में बांटा है। इससे शिक्षकों को छह से साढ़े छह घंटे ही पढ़ाने होंगे। वहीं, छात्रों को जिस विषय की सप्ताह में आठ क्लासें मिलती थीं, वे अब चार ही मिल सकेंगी। स्कूलों ने दो पाली के संचालन को लेकर शेड्यूल तैयार कर लिया है और अभिभावकों व छात्रों को भी संदेश भेजना शुरू कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि यूपी बोर्ड के माध्यमिक स्कूल प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित समय के अनुसार ही खुलेंगे। पहली पाली सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी।शुक्रवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में सैनिटाइजेश और गोला बनाने का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें