फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, चार नए मरीज मिले

विज्ञापन
चकिया तहसील का मुख्यगेट बंद होने पर वापस लौटते फरियादी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक जिले में कोरोना से 47 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चार नए मरीज मिले हैं। इसमें दो महिला और दो पुरुष हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। संक्रमितों में निजी कर्मचारी और गृहणी हैं। इसमें चकिया ब्लाक के एक तथा पीडीडीयू नगर के तीन रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इसके अलावा कोविड जॉच के लिए 1410 नमूने संग्रहित किये गए। जबकि आठ व्यक्ति स्वस्थ्य हुए हैँ। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 3876 और एक्टिव केस की संख्या 111 है। वहीं 3718 स्वस्थ्य हो चुके है। चकिया : एसडीएम और उनके तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आने से शुक्रवार को तहसील कार्यालय बंद कर दिया गया। इससे वहां कार्य से आए फरियादियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। तहसील कार्यालय बंद होने और कामकाज नहीं होने के कारण दूर दराज से आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। वहीं कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद तहसील कार्यालय को सैनिटाइज किया गया एवं साफ-सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें