ताराजीवनपुर। क्षेत्र के तारापुर ग्राउंड में मंगलवार को वनडे फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गाजीपुर व कोरी के बीच मैच खेला गया। पेनाल्टी गोल मारकर कोरी ने विजय हासिल की।
क्षेत्र के तारापुर ग्राउंड में मंगलवार को वन-डे फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गाजीपुर व कोरी की टीम में का कड़ा मुकाबला हुआ ।इसमें दोनों में कोई भी गोल नहीं दाग पाया। इसके उपरांत रेफरी ने पेनल्टी गोल का निर्णय लिया । जिसमें कोरी की टीम ने 2-3 से विजई रही। इसके उपरांत मुख्य अतिथि विमला हॉस्पिटल सरेसर के डायरेक्टर डॉ. अनिल शर्मा ने दोनों टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल भावना से खिलाड़ियों को खेलना चाहिए। खेल में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। अच्छे खेल के प्रदर्शन से ही खिलाड़ियों की पहचान होती है। इस मौके पर रामजनम बागी एडवोकेट, सलीम अंसारी, विपिन मिश्रा, आयोजक सन्नी यादव, अंसार अली सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।