फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किसानों की शिकायत पर सहकारी समिति के सचिव को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रवि प्रकाश सिंह ने बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बरहनी के सचिव सुनील तिवारी को हटा दिया है। काम में शिथिलता बरतने, अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने और किसानों की शिकायतों के चलते यह कार्रवाई की गई है। उनके स्थान पर आंकिक व सहकार सारथी बी-पैक्स बरहनी के ललित कुमार सिंह को अस्थायी रूप से दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बरहनी के सचिव के सुनील तिवारी के जिम्मे असना और सदर की बिछियां समिति का भी कार्यभार था। किसानों के खिलाफ अधिकारियों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एक बार किसानों ने सचिव को साधन सहकारी समिति असना के कमरे में कई घंटे तक बंद कर दिया था। तब अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें छुड़वाया था।
उसके बाद भी उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रवि प्रकाश सिंह ने सुनील तिवारी को बरहनी समिति से कार्यमुक्त कर दिया है। इस संबंध में एडीओ सहकारी राजेश सिंह ने बताया कि सचिव सुनील तिवारी बरहनी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें