फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Jan 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात विद्युत संविदाकर्मियों को पिछले दो साल से मानदेय नहीं मिला है। इससे नाराज होकर संविदा कर्मियों ने बुधवार को दोपहर में उपकेंद्र पर ठेकदार और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस दौरान कर्मियों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों से मिल कर ठेकेदार उनके साथ भेदभाव कर रहा है। चेतावनी दी कि मानदेय का भुगतान नहीं हुआ और सेवा शर्तों का पालन नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।


इसके पूर्व उपकेंद्र के कर्मचारियों  ने ठेकेदार पर आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया  जा रहा है। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से जो  कर्मचारी उपकेन्द्र पर कार्य में लगे हुए हैं। उन्हें नजरअंदाज करते हुए  ठेकेदार ने अपने करीबी लोगों के नामों को उपकेन्द्र कार्यालय पर दर्ज कर  रखा है। संविदाकर्मियों ने  शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने  जिलाधिकारी से मांग किया कि जनपद के हर उपकेन्द्र पर तैनात कर्मचारियों  की जांच पड़ताल के बाद कार्य कर रहे  कर्मचारियों के नाम को ही  कार्यालय में नाम दर्ज किया जाये।

प्रदर्शन कर रहें कर्मचारियों ने चेताया कि अगर विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार के द्वारा उनकी मांग नहीं सुनी गई, तो कर्मचारी आंदोलन व हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश पांडेय , बाबूराम, बजरंगी, गुलाब, कृष्णा, राजनाथ, अनिल पांडेय, जितन कुशवाहा, रमेश  विश्वकर्मा, संजय कुमार आदि रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें