नाली निर्माण में धांधली को लेकर वार्ड नंबर 16 चतुर्भुजपुर के
वार्डवासियों ने मंगलवार को समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष संदीप बरनवाल
के नेतृत्व में कार्य को बंद कराकर प्रदर्शन किया।
इस संबंध में
अवर अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि ठेकेदार के उपर कार्रवाई की जाएगी और
निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराया जाएगा। इस दौरान संजीवन लाल रजंक,
मितलू प्रजापति, दुक्खन प्रजापति, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र यादव, कलावती
देवी, बिंदू देवी आदि रहीं।