रेलवे के वीआईपी गेट से स्थानांतरित मां काली मंदिर को फायर स्टेशन के सामने शिफ्ट किया गया है। मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-पाठ शुरू कर दिया गया है, लेकिन इसका गुंबद अधूरा था। अब छठ पूजा के बाद मंदिर के गुंबद का निर्माण शुरू कर दिया गया है। पड़ाव चौराहे से गोधना मोड़ तक बन रहे सिक्स और फोरलेन की जद में आने के कारण वीआईपी गेट स्थित मां काली मंदिर को फायर स्टेशन के सामने स्थानांतरित किया गया है। करीब दो माह से मंदिर में मां काली, हनुमान जी, शिव परिवार और मां शीतला सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-पाठ किया जा रहा है।