फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के प्रति किया सचेत

Fri, 08 Apr 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
लोको मंडल चिकित्सालय में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित लोग
विज्ञापन
गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य  दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न सामाजिक संगठनों व स्वास्थ्य सेवाओं ने  रैली, गोष्ठी व शिविर का आयोजन किया। जिसमें लोगों को कैंसर, मधुमेह,  पोलियो, एलर्जी आदि के प्रति सतर्क रहने के साथ ही उपचार के उपाय बताये  गये।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज के एनसीसी के कैडैटों ने इस अवसर  पर एक रैली निकाली जो नगर का भ्रमण करने के बाद शिविर में तब्दील हो गयी।  इस अवसर पर लोको अस्पताल के सीएमएस डा.वी के दूबे ने कहा कि हमारी जीवन  चर्या में मधुमेह सबसे बड़ी बाधक बन रही है।  माड़वाड़ी युवा मंचा द्वारा गुरूवार को अग्रवाल सेवा संस्थान में  निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ संयुक्त स्वास्थ्य  निदेशक डा. मनीषा सिंह ने किया। इस अवसर पर आत्मा राम तुलस्यान, अजय जालान, कैलाश कृष्ण  पोद्दार, अरुण अग्रवाल, सतीश जिंदल आदि रहे। उधर  यंग लायर्स सोसाइटी ने भी विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया।  जिसमें अरमान हुसैन, विशाल कुमार, संतुमल, प्रभुमल आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें