फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 39 घरों के कनेक्शन काटे, एक लाख बकाया वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज/चंदौली। विद्युत निगम के अधिकारियों ने शनिवार को बकाया बिल की वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। चंदौली और शिकारगंज क्षेत्र में अलग-अलग टीमों ने 39 घरों के कनेक्शन काटे। साथ ही एक लाख से ज्यादा बकाया बिल वसूला।
विज्ञापन

शिकारगंज कस्बे में उपखंड अधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। बकायेदारों के घर-घर जाकर टीम ने 1.08 लाख रुपये बकाया बिल की वसूली की। इस दौरान 26 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। उपखंड अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि चकिया की बुद्धनगर कॉलोनी के अलावा उतरौत, सैदुपुर और मूसाखाड़ क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया। टीम में इसमें जागेश्वरनाथ उपकेंद्र के अवर अभियंता जयप्रकाश, चकिया के अवर अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा आदि शामिल थे।
इसी तरह कस्बे में विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने जांच अभियान चलाकर 13 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए।अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि 25 हजार के ऊपर बिजली बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें