फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बनाई निकाय चुनाव की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आगामी निकाय चुनावों की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को काली महाल स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक कर रणनीति बनाई। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों के साथ नगर निकाय चुनाव के लिए बनाई गई संचालन समिति के सदस्य व वार्डों के प्रभारियों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी सरिता पटेल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी, संचालन समिति सहित वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, सतीश बिंद, आनंद शुक्ल, बृजेश गुप्ता, सतपाल सिंह, चंद्रदीप सिंह ‘दीपू’, मुजाहिद अख्तर, प्रदीप मिश्रा, माघवेंद मूर्ति ओझा, विजय गुप्ता, नेहाल अख्तर बाबू, भरतलाल अग्रहरि, दशरथ चौहान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें