फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के विरोध में संघर्ष करेगी कांग्रेस

Thu, 09 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते रामजी गुप्ता।
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की गयी। बाद में निर्णय लिया गया कि समस्याओं से निजात दिलाने के लिए पार्टी संघर्ष करेगी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार को जनता ने देख व समझा लिया है। जनता समझ चुकी है कि न तो काला धन वापस आने वाला है और न ही मंहगाई कम होने वाली है। कहा कि इस वक्त प्रदेश में अराजकता व गुंडाराज का बोलबाला है और सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी स्थानीय होने साथ कांग्रेस का पुराना कार्यकर्ता व संगठन के विकास के लिए तत्पर रहने वाला होगा।  इस दौरान शमीम अनवर सिद्दकी, नंद गोपाल सिंह, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, राजकुमार गोंड, दशरथ चौहान, अब्दुल खालिक आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता आर गुप्ता व संचालन विजय गुप्ता ने किया।  
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें