शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने नगर अध्यक्ष रामजी गुप्ता के नेतृत्व में संकल्प यात्रा निकाली।
यात्रा
पार्टी कार्यालय से निकलकर चतुर्भुजपुर, ओड़नार, शाहकुटी एवं हनुमानपुर
होते हुए काली महाल स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर आकर समाप्त हुई।
इस
दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केंद्र को
जमकर कोसा।
इस अवसर पर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सियाराम पाठक, लजीज
कुरैशी, सतपाल सिंह, नंदगोपाल सिंह, बृजेश आदि रहे।