जिला कांग्रेस कमेटी जिला इकाई की ओर से कांग्रेसियों ने बुधवार को
कलेक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार के विरोध में नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन
किया।
इसके पूर्व कार्यालय पर बैठक कर 17 अगस्त को लखनऊ में
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज की घटना की भर्त्सना की।
आरोप
लगाया कि पुलिस ने सत्ता पक्ष के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर
बर्बरतापूर्वक लाठियां चलाईं। अंत में जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम
संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर डा. देवेंद्र दुबे ने कहा कि वर्तमान
में प्रदेश सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए क्रूरता पर उतर आयी है। 17
अगस्त को जनता की वाजिब मांगों को लेकर कांग्रेसजन पूर्व निर्धारित
कार्यक्रम के तहत लखनऊ में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे।
ऐसे में
पुलिस ने जनता की आवाज को दबाने के कांग्रेसियों पर बर्बर लाठीचार्ज किया।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि पुलिस की आड़ में सरकार
अपनी नाकामियों को छिपाने का चाहे जितना प्रयास कर ले, कांग्रेस कार्यकर्ता
उसे सफल नहीं होने देंगे।
सरकार के इस कदम की जितनी भर्त्सना की जाए कम
है। सरकार जनहित के मुद्दे पर पूरी तरह से फेल है। विकास कार्य धीमे पड़ गए
हैं। चहुंओर जंगल राज कायम है।
मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता संघर्ष कर रही
है। ऐसे में सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाने का काम कर रही है, जिसे कतई
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर सतीश बिंद, नवीन सिंह , डा.
नारायणमूर्ति ओझा, डा. सुल्तान खां, प्रत्यूष सिंह, धर्मेंद्र तिवारी,
श्रीराम यादव, राकेश सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, श्वेता सिद्धिदात्री, प्रेम
नारायण भारती आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. समर बहादुर सिंह ने किया।