फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का धरना

Wed, 13 May 2015 01:54 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर के जीटी रोड स्थित शास्त्री पार्क से जुलूस निकाला।
विज्ञापन


इससे दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि अर्पित की गई। जुलूस नगर का भ्रमण करते हुए वीआईपी गेट पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका गया। इस दौरान संसोधित बिल की प्रतियां भी जलाई गईं।


इस अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों एवं मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। भूमि अधिग्रहण बिल में संसोधन कर पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि फसलों की बर्बादी के सदमें से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं प्रदेश सचिव शैलेंद्र किशोर पांडेय (मधुकर) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव पूर्व जनता से जो भी वादे किए थे। उनको पूरा करने में सरकार असफल साबित हुई है। कहा कि न तो देश की सीमाएं सुरक्षित हैं नहीं मंहगाई पर कोई नियंत्रण हो पाया है। कालेधन को वापस ले आने के मोदी के दावे की सच्चाई को जनता जान चुकी है।

 नियामताबाद संवाददाता के अनुसार- भूमि अधिग्रहण बिल एवं केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे विकास खंड कार्यालय पर पूर्व प्रदेश सचिव सतीश बिंद के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।

 इस दौरान भूमि अधिग्रहण बिल की प्रति जलाई गई। सभा को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सियाराम पाठक ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल लूट का नया कानून है। यह बिल पूर्णतया पूजिपतियों के हितों को ध्यान में तैयार किया गया है।

 कहा कि पार्टी सड़क से लेकर संसद तक इसका पुरजोर विरोध करेगी। इस बिल के पास हो जाने से किसानों एवं मजदूरों की हालत और खराब हो जाएगी तथा उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी। कहा कि केंद्र सरकार ने इस बिल को पास कराने के लिए तमाम असफल प्रयास कर चुकी है।

इसलिए सरकार को बीच का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार- ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरहनी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे भूमि अधिग्रहण अधिनियम के खिलाफ ब्लाक अध्यक्ष मुनीर खां के नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर नगर के शदीह स्मारक परिसर से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि बरहनी ब्लाक के प्रभारी मनीष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण अधिनियम कानून में संशोधन करके किसानों और मजदूरों का मालिकाना हक समाप्त करना चाहती है। यह अधिनियम पूर्णत: किसान विरोधी है। पार्टी इसे कभी पास नहीं होने देगी।
विज्ञापन


कहा कि यह काला कानून पूजीपतियों के लिए बनाया गया है। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा एडीओ पंचायत बरहनी को अपनी मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा गया।

 इस अवसर पर रामजी गुप्ता, दयाशंकर सिंह गाधी, पप्पू चौबे, मनोज चौबे, संजय तिवारी, राधेश्याम यादव, डा. सुल्तान जटाशंकर तिवारी, राजू गोंड, बालगोबिंद, केदारनाथ शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन दुर्गादत्त त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें