फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने 70 कर्मचारियों को निकाले जाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आउसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों की छटनी किये जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय स्थित ईओ आफिस के बाहर धरना दिया। इस दौरान दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईओ के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में मौके पर पहुंचे कांग्रेसजनों ने ईओं पत्रक सौंपकर किसी आउससोर्सकर्मी को न हटाये जाने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका परिषद में सेवाप्रदाता के माध्यम से विभिन्न विभागों में कर्मचारी लगभग 15 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। कहा कि कर्मचारियों की आपूर्ति के कार्य के लिए जेईएम पोर्टल से कार्य लेने वाली कंपनी विभिन्न नियमों में उलझाकर 70 कर्मचारियों को निकाल रही है। कहा कि उनके स्थान पर दूसरे व्यक्ति को रखा जा रहा है। इसके अलावा जिन कर्मचारियों को सेवा से हटाया जा रहा है उन कर्मियों का चार माह से वेतन बकाया चला आ रहा है। वक्ताओं ने आउटसोर्सिग पर कार्य कर रहे कार्मिकों /श्रमिकों को नहीं हटाये जाने की मांग की । इस मौके पर रामजी गुप्ता, सभासद बृजेश गुप्ता, आफताब पप्पू, अशोक कुमार सेठ, कुलदीप, सुनील कुमार, मंगल प्रसाद जायसवाल, कृष्णा, ओमप्रकाश रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें