नगर के सुभाष नगर वार्ड नंबर -23 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
शुक्रवार को सुभाष पार्क में हुई। जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती
देने पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस
अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए
पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना होगा। कहा कि इस काम में
लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपने पद से इस्तीफा
देना पड़ेगा।
वहीं प्रदेश व केंद्र सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि
केंद्र सरकार में शामिल कई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वहीं प्रदेश
की सपा सरकार में जंगलराज कायम है।
बिजली की घोर किल्लत से लोगों का जीना
मुहाल हो गया है। अध्यक्षता करते हुए प्रदीप मौर्य ने कहा कि हम सभी पार्टी
को मजबूती देने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। बैठक में दशरथ चौहान,
मेवालाल, भरत कुमार सिंह, सुजीत सोनकर, रवि कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन
भरत कुमार सिंह ने किया।