फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक

Tue, 02 Jun 2015 01:41 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने ब्लाक कमेटियों के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


 साथ ही केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल की खामियों के बारे में जनता को बताने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि 14 से 23 जून के बीच जनपद के सभी ब्लाकों में न्याय पंचायत स्तर पर बैठक होगी। इस दौरान स्थानीय समस्याओं पर अध्ययन किया जाएगा।

साथ ही भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर जन आंदोलन करने की रणनीति भी तैयार की जाएगी। गांव-गांव भ्रमण कर जनता को यह बताना होगा कि भूमि अधिग्रहण कानून किसानों और आमजन के हित में नहीं है। मोदी सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की मंशा के तहत भूमि अधिग्रहण कानून को पास करना चाहती है।
विज्ञापन


 केंद्र सरकार के इस मंसूबे को कांग्रेस कभी पूरा नहीं होने देगी। आरोप लगाया कि अच्छे दिन लाने का वादा करके भाजपा की केंद्र सरकार ने जनता को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है। सेवाकर में वृद्धि करके सरकार ने महंगाई की आग में घी डालने का काम किया है।

 इससे फोन, खाना, जमीन की रजिस्ट्री, रेल यात्रा समेत अन्य जरूरी चीजें महंगी हो जाएंगी। आह्वान किया कि कार्यकर्ता जन-जन को केंद्र सरकार गलत नीतियों से रूबरू कराएं।

संगठन का बेहतर कार्य के लिए चंदौली व बरहनी ब्लाक अध्यक्षों को सराहने के साथ ही अन्य को निर्देश दिया कि 13 जून तक न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन करना सुनिश्चित करें।  इस मौके पर राजेंद्र कुमार गौतम, श्रीराम यादव, डा. नारायणमूर्ति ओझा, संजय तिवारी, श्वेता सिद्धिदात्री, विवेक सिंह, मुनीर खां, रामानंद यादव, श्यामलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें