शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जुलूस निकालकर नगर के
वीआईपी गेट के सामने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पुतला फूंका।
कार्यकर्ताओं का कहना रहा कि केंद्र सरकार के मंत्री भ्रष्टाचारियों की मदद कर रहे हैं।
इस
अवसर पर शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के मंत्रीमंडल में
शामिल मंत्री भ्रष्टाचारियों की मदद करने में लगे हुए हैं।
बावजूद इसके
प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी यह साबित करती है कि यह सब उनके इशारे पर हो
रहा है। अच्छे दिनों के सपने दिखाकर सत्ता हासिल करने वाले मोदी आखिर कब तक
लोगों के लिए अच्छे दिन लाएंगे। कहा कि सुषमा स्वराज ललित मोदी की मदद कर
भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगी हैं।
जबकि कश्मीर में पाकिस्तानी झंडा
फहराया जा रहा है। कुख्यात आंतकी मुशर्रत आलम को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार व
रिहा किया गया। वहीं चीनी सेना आएदिन भारतीय सीमा में घुस जा रही है। कहा
कि न तो काला धन वापस आया और नहीं महंगाई पर कोई नियंत्रण हो पा रहा है।
केंद्र सरकार केवल जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। गरीबों व किसानों के
हितों के साथ खिलवाड़ कर पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम सरकार द्वारा
किया जा रहा है। इस अवसर पर बृजेश गुप्ता, अकील अहमद, संतोष तिवारी, दीपक
दूबे, संतपाल सिंह, डा. रमेश चौहान, मेवालाल पटेल, उदय चौहान आदि मौजूद
रहे। अध्यक्षता रामजी गुप्ता व संचालन शाहिद तौसिफ ने किया।