बिजली दरों में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने
सोमवार को नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान तहसील परिसर के सामने
कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका और सपा सरकार के
खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
साथ ही आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार गरीब,
किसान, नौजवान विरोधी है। इसके पहले भी कांग्रेसियों ने बढ़ी बिजली की दरों
का जुलूस निकाल कर विरोध किया था।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र
प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्युत दरों को बढ़ाकर जनता
पर महंगाई का बोझ बढ़ाने का काम किया है। इससे जनता के ऊपर अतिरिक्त बोझ
बढ़ेगा। जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल बिजली की बढ़ी हुई दर को वापस
लिया जाए।
इस अवसर पर राजेंद्र गौतम, धरणीधर तिवारी, श्रीराम यादव,
धर्मेंद्र तिवारी, मुनीर खां, प्रत्यूष सिंह रामरक्षा यादव, अनिल कुमार, पंचम चौहान, राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन अरुण द्विवेदी ने किया।