फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कंपोजिट विद्यालय के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना

विज्ञापन
शहाबगंज के तियरा कंपोजिट विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर शैक्ष​णिक भ्रमण रवाना करते प्रधान लालव्रत।
विज्ञापन
शहाबगंज।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय तियरा के छात्र-छात्राएं रविवार को शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए। विद्यालय परिसर से ग्राम प्रधान लालब्रत पासवान ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस मौके पर बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने मिर्जापुर जनपद के प्रमुख पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया और प्राकृतिक सौंदर्य व ऐतिहासिक महत्व से जुड़े स्थानों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रधानाध्यापक हरिओम पांडेय ने बताया कि विद्यालय समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि बच्चों को नई-नई जानकारियां मिल सकें। भ्रमण दल में शिक्षक यादवेन्द्र रावत, राजकुमार, अजीत और सुनीता पाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें