फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फरवरी तक पूरा कराएं मछली मंडी का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नवीन मंडी परिसर में निर्माणाधीन स्टेट ऑफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट की प्रगति देखने के लिए बृहस्पतिवार को मत्स्य विभाग के महानिदेशक राजेश प्रकाश, निदेशक एनएस रहमानी और उप निदेशक अनिल कुमार पहुंचे। महानिदेशक ने फरवरी तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन


नवीन मंडी परिसर में 61.87 करोड़ रुपये से जनवरी 2023 में मछली मंडी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसे जुलाई 2024 में ही पूरा करना था। तय समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो दोबारा मियाद बढ़ाकर 28 फरवरी 2025 कर दी गई। वहीं, बिजली से संबंधित काम जुलाई 2025 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। महानिदेशक ने मंडी परिषद के अधिकारियों को फरवरी तक निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने होल सेल मार्केट, कोल्ड स्टोरेज और दुकानों का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बर्थराकला गांव निवासी मदनजीत सिंह के जिंदा मछली विक्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक निदेशक रविंद्र प्रसाद, मंडी परिषद के उप निदेशक (निर्माण) सुरेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें