पीडीडीयू नगर। प्रदेश के प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार ने शनिवार को नौबतपुर में निर्माणाधीन बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता में मेडिकल कॉलेज का निर्माण है। इससे हर हाल में जुलाई तक पूरा करना है। प्रमुख सचिव ने मेडिकल कॉलेज के मुख्य भवन लाइब्रेरी, क्लास रूम, कैंटीन, आवास, छात्रावास, बिल्डिंग आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्रियों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रहे। उन्होंने निर्माण कार्य को जुलाई माह तक हर हाल में पूरा करने के लिए कहा। इस दौरान डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, एसपी अंकुर अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।