फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 21 की शिकायतों पर तुरंत फैसला, 109 को मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक बार फिर फरियादियों को त्वरित न्याय नहीं मिल सका। 20 से 30 किमी सफर तय कर अफसरों के पास पहुंचे लोगों के प्रार्थना पत्र लंबित रह गए। तीनों तहसील में आए 130 प्रार्थना पत्रों में से केवल 21 का निस्तारण किया जा सका। शेष 109 प्रकरण संबंधित विभागों को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस होने से सुबह 10 बजे ही अफसर पहुंच गए। फरियादी भी न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे। दोहपर 12 बजे के बाद डीएम गौरांग राठी और एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन पहुंची। जिसके बाद तहसील सभागार में फरियादियों की भीड़ लग गई। बारी-बारी से सभी शिकायतें सुनने के बाद डीएम ने अफसरों को त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपने-अपने कोर्टो के लंबित मुकदमों का गुणवत्तापरक एवं ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि मुकदमे के सुनवाई के लिए आम इंसान व किसान दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी आशा के साथ आते हैं,उनके केसों को जल्द ही डिस्पोजल किया जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करें। सदर तहसील में आई 46 प्रार्थना पत्रों में 10 का निस्तारण किया गया, जबकि 36 को संबंधित विभाग को सौंपा गया।
विज्ञापन

भदोही तहसील में एडीएम राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान हुआ। यहां पर 37 प्रार्थना पत्रों में पांच का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम शिव प्रकाश यादव, सीओ अजय कुमार चौहान, तहसीलदार संजय कुमार रहे। औराई तहसील में एडीएम अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह और एसडीएम आकाश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान हुआ। यहां आए 47 प्रार्थना पत्रो में छह का निस्तारण किया गया।

इनसेट
डीएम के आते ही बढ़ी भीड़
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर डीएम गौरांग राठी पहुंचे। उनके आते ही फरियादियों की भीड़ बढ़ गई। पुलिसकर्मियों के सहयोग से सभागार में एक-एक करके उन्हें भेजा गया। डीएम करीब एक घंटे 10 मिनट तक तहसील में रहे और उसके बाद एक बजकर 25 मिनट पर वह चले गए। उनके जाते ही परिसर में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें