फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी मायूस लौटे

Wed, 19 Oct 2016 01:26 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
फरियाद सुनते जिलाधिकारी कुमार प्रशांत
विज्ञापन
जिले के चारो तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। हालांकि अधिकतर मायूस लौटे। चारो तहसीलों में 141 प्रार्थना पत्रों में मात्र सात का निस्तारण हुआ। जिला स्तरीय तहसील दिवस सदर तहसील में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कुमार प्रशांत और एसपी किरीट कुमार राठौड़ की मौजूदगी में सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में कुल 67 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें तीन प्रार्थना पत्र ही निस्तारित हुए। इस मौके पर डीएम कुमार प्रशांत ने कई अधिकारियों को फटकार लगाई। निर्देश दिया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराये। फतेहपुर कला में खाद गड्ढे की जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत पर कब्जा हटवाने के साथ सम्बन्धित के बिरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश तहसीलदार को दिया। ग्राम हलुआ में चकरोड को पत्थर एवं कटीले तारो से घेरने की शिकायत मिलने पर लेखपाल व कानूनगो को मौके पर भेजा। शिवपुर ग्राम में चकमार्ग पर कब्जा की शिकयत पर जांच के आदेश दिए। इस अवसर पर एसपी किरीट राठौड, परियोजना निदेशक डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम बीबी पांडेय, सीएमओ डॉ. पीके मिश्रा, एसडीएम साहब लाल, तहसीलदार गुलाब चन्द्रा आदि उपस्थित रहे। सकलडीहा तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर कुल 43 प्रार्थना पत्र  पड़ा, जिसमें 2 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार हरिनारायण सिंह, नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी,  बीडीओ आनंद कुमारअन्य अधिकारी मौजूद रहे।चकिया में एसडीएम जवाहर लाल श्रीवास्तव की  अध्यक्षता मेंआयोजित तहसील दिवस में 20 प्रार्थना पत्र आये जिनमे से एक  प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में  सिचाई, विद्युत, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, षिक्षा, आपूर्ति, वन तथा पुलिस से  संबन्धित प्रार्थना पत्र आये। तहसील दिवस में सीओ नृपेन्द्र कुमार, तहसीलदार राकेष  कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राजाराम, नौगढ बीडीओ गया प्रसाद सिंह मौजूद रहे। मुगलसराय तहसील में एसडीएम सत्येन्द्र की मौजूदगी में आए 11 प्रार्थना पत्रों में एक का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें