पीडीडीयू नगर के पचफेड़वा के समीप क्षतिग्रस्त मार्ग में गिरे लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के गंज ख्वाजा (अधियार की मड़ई) गांव के पास सर्विस रोड पर गड्ढा होने के कारण लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। सड़क पर साइकिल और बाइक तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। शनिवार को भी कई राहगीर गड्ढे पर गिरकर चोटिल हुए।
क्षेत्र के गंजख्वाजा गांव के पास नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर लगभग दो फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इस मार्ग से इंटर कॉलेज के विद्यार्थी भी आते-जाते हैं। अमोघपुर के राजकुमार यादव, गंजख्वाजा के श्याम सुंदर, नई कोट के नगरु व बसनी गांव के केदार यादव आदि ने बताया कि गड्ढे की वजह से दो दर्जन से अधिक लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं
इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में एनएचएआई के पीडी आरके वर्मा ने बताया कि सर्विस रोड के गड्ढे को जल्द पाटकर समस्या का समाधान किया जाएगा।