फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सर्विस रोड गड्ढे से हादसे का शिकार हो रहे राहगीर

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के पचफेड़वा के समीप क्षतिग्रस्त मार्ग में गिरे लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के गंज ख्वाजा (अधियार की मड़ई) गांव के पास सर्विस रोड पर गड्ढा होने के कारण लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। सड़क पर साइकिल और बाइक तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। शनिवार को भी कई राहगीर गड्ढे पर गिरकर चोटिल हुए।
विज्ञापन


क्षेत्र के गंजख्वाजा गांव के पास नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर लगभग दो फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इस मार्ग से इंटर कॉलेज के विद्यार्थी भी आते-जाते हैं। अमोघपुर के राजकुमार यादव, गंजख्वाजा के श्याम सुंदर, नई कोट के नगरु व बसनी गांव के केदार यादव आदि ने बताया कि गड्ढे की वजह से दो दर्जन से अधिक लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं
इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में एनएचएआई के पीडी आरके वर्मा ने बताया कि सर्विस रोड के गड्ढे को जल्द पाटकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें