फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने फीता काटकर और टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रदर्शन में रोग पर नियंत्रण वाले उपकरणों को भी दिखाया गया। सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी होने के बाद संचारी रोग नियंत्रण माह एवं दस्तक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संचारी रोग नियंत्रण 31 जुलाई से संचालित होगा। अभियान के दौरान अन्य विभागों के समन्वय स्थापित करके सफल बनाया जाएगा। विधायक साधना सिंह ने कहा कि कोविड कॉल में लोगों को सुरक्षित रखने में स्वास्थ्य विभाग के लोगों का योगदान सराहनीय रहा है। लेकिन संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए सतर्कता से कार्य करना होगा। इसके लिए सभी अफसर निष्ठा के साफ मानिटरिंग करें। धरातल पर अभियान का असर जरुर दिखना चाहिए। इस दौरान डा. डीके सिंह, डा. आरबी शरण, नीलम ओझा, डा. एनके प्रसाद, जिला मलेरिया अधिकारी डा.जेपी सोनकर, राजीव सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें