फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष चुनाव: पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा कलेक्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को कलेक्ट्रेट के एडीएम कोर्ट में मतदान और मतगणना का कार्य संपन्न होगा। कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष सतर्कता रहेगी। वहीं सुरक्षा को देखते हुए सिर्फ जिला पंचायत सदस्य ही मतदान कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। कलेक्ट्रेट में पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती होगी। बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने अफसरों संग बैठक करके चुनाव की तैयारियों की समीक्षा किया। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि तीन जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। शाम चार बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है। कहा कि चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। मतदान स्थल पर सुरक्षा और कोरोना संक्रमण को लेकर पुख्ता तैयारी होनी चाहिए। मतदान कक्ष के अंदर सिर्फ मतदाता ही प्रवेश करेगा। अन्य किसी दूसरे व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। मतदान स्थल पर कोविड हेल्पडेस्क बनाया जाए। यहां पर्याप्त मात्रा में मास्क, सैनिटाइजर का प्रबंध हो। मतदान करने आने वाले जिला पंचायत सदस्यों की थर्मल स्कैनिंग कराई जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कराई जाए। चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए। इसके बाद डीएम ने अपर जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष का निरीक्षण कर तैयारी देखी। बैठक में सीडीओ अजितेंद्र नारायण, एडीएम अतुल कुमार, डीआइओएस डा. विनोद कुमार राय, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे व शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट रविकांत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें