फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया भोजन के विरोध में छात्रों का हंगामा, जाम

Fri, 28 Aug 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया विकास खंड में समाज कल्याण विभाग से संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के बच्चों ने गुरुवार को घटिया भोजन मिलने से नाराज होकर हेतिमपुर गांव के समीप चकिया अहरौरा मार्ग पर सुबह दस बजे चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन


लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर बच्चों को समझाया और उनके साथ स्कूल पहुंचकर खाने की जांच की। घटिया भोजन बनाने पर स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाई। इस पर छात्र शांत हुए।
 छात्रों ने कहा कि उन्हें दिनों से नाश्ता नहीं मिला है। भोजन भी घटिया किस्म का परोसा जा रहा है। शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। जाम से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूल के अध्यापकों ने बच्चों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बच्चे नहीं माने।
विज्ञापन


सूचना पाकर दो घंटे बाद मौके पर चकिया एसडीएम रमाशंकर द्विवेदी पहुंचे और बच्चो की बातें सुनी। बच्चों ने एसडीएम को स्कूल में पहुंच कर जांच की मांग की। जिस पर उन्होंने किचन और स्टोर रूम की जांच की। जांच में जहां आलू और लौकी सड़ी मिली वहीं मीनू के विपरीत भोजन में रोटी की जगह पूड़ी बनाने की तैयारी की जा रही थी। इस पर एसडीएम ने प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई।

इसके बाद एसडीएम ने छात्रावास का निरीक्षण किया और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर स्टोर कीपर को ट्यूबलाइट और अधिक वाट के सीएफएल लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही व्यवस्था नहीं सुधरी तो कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम की जांच के बाद बच्चों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें