गुरूवार को नईबाजार स्थित काशी ग्रामीण बैंक के उपभोक्ताओं ने पैसा न मिलने पर सड़क पर उतरकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची नईबाजार पुलिस ने ग्रामीणों को पैसा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
उधर शाखा प्रबंधक ने बताया कि पैसा नही होने के कारण दिक्कत हुई हैं।काशी गोमती बैंक के उपभोक्ताओं को अपना जमा किया हुआ पैसा लेने के लिये सुबह से शाम तक चक्कर काटना पड़ा रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बैंक में प्राईवेट और बैंक कर्मचारियों की मनमानी के कारण उपभोक्ताओं को समय से पैसा नही मिल पा रहा हैं। जबकि बैंक कर्मीयों के जान पहचान वालों को आसानी से पैसा मिल जा रहा है। नाराज उपभोक्ताओं ने घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद भी पैसा न मिलने पर हो हल्ला मचाते हुए सड़क पर उतकर बैंक कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही नईबाजार चौकी प्रभारी राधेश्याम सरोज मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को पैसा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। इस बाबत पूछे जाने पर शाखा प्रबंधक चन्द्रमौलिक राय ने बताया कि कल कैश आया था जो बांटा गया था। आज बिलम्ब से पैसा आने के कारण उपभोक्ता परेशान थे। पैसा का वितरण कराया जा रहा है। कमालपुर संवाददाता के अनुसार काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक जमुरखा शाखा में कैश नही होने से ग्राहकों को बिना पैसे लौटना पड़ा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।