फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी महंगाई से परेशान :प्रभु नारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से पीडीए जनजागरण अभियान के तहत बुधवार को गंजख्वाजा के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा विधायक प्रभुनारायण यादव ने कार्यकताओं से महिलाओं, किसानों और युवाओं के हितों को देखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश का गरीब परिवार किसी प्रकार अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करता है लेकिन पेपर लीक होने पर अभिभावक और बच्चे का सपना चकनाचूर हो जाता है। किसानों को समय से पानी नहीं मिल पाने से धान की नर्सरी नहीं डाली जा रही है। आम आदमी महंगाई से परेशान है। इस मौके पर अनिल चौहान, अवधेश कुमार, रामवृक्ष राम, बड़कन अली, डाॅ. अनिल शर्मा, राजकुमार सोनकर, पवन पाल, अंतू गोड माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें